पुलिस वालों को कैसे पहचाने सबसे आसान तरीके से
फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा कि पुलिस का किरदार निभाने वाला कोई भी स्टार अपनी वर्दी से बहुत ज़्यादा प्यार करता है, इसका कारण ये है कि उनकी वर्दी से ही उनकी पावर होती है. आप किसी भी पुलिसवाले के पद के बारे में जानना चाहते हैं तो केवल उनकी वर्दी देखकर ही पता लगा सकते हैं. Constable सबसे निचला पद होता है पुलिस कॉन्स्टेबल का. कॉन्स्टेबल की वर्दी पर कोई बैज नहीं होता वो केवल सादी खाकी वर्दी पहनते हैं. उनसे उपरी पद होता है हेड कॉन्स्टेबल का. हेड कॉन्स्टेबल पुलिसकर्मी की स्लीव पर तीन स्ट्रिप लगी होती है. Assistant Sub Inspector हेड कॉन्स्टेबल से उच्च पद होता है असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का यानी ASI का. ASI के कंधे पर एक स्टार होता है साथ ही आधे इंच की चौड़ी पट्टी लगी होती है, जिस पर एक लाल और एक नीली पट्टी होती है. Sub Inspector ASI के बाद सब इंस्पेक्टर यानि (SI) का पद होता है. सब इंस्पेक्टर की वर्दी पे दो स्टार लगे होते हैं। साथ ही ASI की वर्दी की तरह एक नीले और लाल रंग की स्ट्रिप भी लगी होती है. Inspector इसके बाद आते है इंस्पेक्टर. यह थाने का सबसे ऊंचा पद होता है. इंस्पेक...