पुलिस वालों को कैसे पहचाने सबसे आसान तरीके से
फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा कि पुलिस का किरदार निभाने वाला कोई भी स्टार अपनी वर्दी से बहुत ज़्यादा प्यार करता है, इसका कारण ये है कि उनकी वर्दी से ही उनकी पावर होती है. आप किसी भी पुलिसवाले के पद के बारे में जानना चाहते हैं तो केवल उनकी वर्दी देखकर ही पता लगा सकते हैं.
Constable
सबसे निचला पद होता है पुलिस कॉन्स्टेबल का. कॉन्स्टेबल की वर्दी पर कोई बैज नहीं होता वो केवल सादी खाकी वर्दी पहनते हैं. उनसे उपरी पद होता है हेड कॉन्स्टेबल का. हेड कॉन्स्टेबल पुलिसकर्मी की स्लीव पर तीन स्ट्रिप लगी होती है.
Assistant Sub Inspector
हेड कॉन्स्टेबल से उच्च पद होता है असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का यानी ASI का. ASI के कंधे पर एक स्टार होता है साथ ही आधे इंच की चौड़ी पट्टी लगी होती है, जिस पर एक लाल और एक नीली पट्टी होती है.
Sub Inspector
ASI के बाद सब इंस्पेक्टर यानि (SI) का पद होता है. सब इंस्पेक्टर की वर्दी पे दो स्टार लगे होते हैं। साथ ही ASI की वर्दी की तरह एक नीले और लाल रंग की स्ट्रिप भी लगी होती है.
Inspector
इसके बाद आते है इंस्पेक्टर. यह थाने का सबसे ऊंचा पद होता है. इंस्पेक्टर की वर्दी पे तीन स्टार लगे होते हैं साथ ही SI और ASI की वर्दी की तरह एक लाल और नीली रंग की स्ट्रिप भी लगी होता है.
DSP
इंस्पेक्टर से उच्च पद होता है (DSP) का, DSP की वर्दी में कंधे पर तीन स्टार लगे होते हैं.
Additional Deputy Commissioner
या Additional Superintendent of Police (ASP) का पद (DSP) से उच्च होता है. ASP की वर्दी पर एक अशोक स्तंभ होता है.
Superintendent of Police
(ASP) से उच्च पद (SP) का होता है. SP की वर्दी पर एक अशोक स्तंभ और एक स्टार लगा होता है.
Senior Superintendent of Police
SP से ऊंचा पद होता है (SSP) की वर्दी पर एक अशोक स्तंभ और दो स्टार लगे होते हैं.
Assistant Superintendent of Police
(ASP) की वर्दी पर एक स्टार लगा होता है और IPS लिखा होता है. यह प्रोबेशनरी रैंक होती है जो एक साल की नौकरी के लिए वर्दी पर होता है.
Assistant Superintendent of Police
(ASP) की वर्दी पर दो स्टार लगे होते हैं और आईपीएस लिखा होता है. यह प्रोबेशनरी रैंक होती है जो दो साल की नौकरी के लिए वर्दी पर होते हैं.
Additional Superintendent of Police
अडिश्नल डिप्टी कमिश्नर या अडिश्नल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की वर्दी पर एक अशोक स्तम्भ होता है जिसके नीचे (IPS) लिखा होता है.
Joint commissioner
जॉइंट कमिश्नर या डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल या पुलिस आयुक्त की वर्दी पर एक अशोक स्तम्भ और तीन स्टार लगे होते हैं साथ ही (IPS) लिखा होता है.
Police commissioner
पुलिस कमिश्नर (राज्य) या डीजी अपनी वर्दी पर एक अशोक स्तंभ और एक तलवार, एक बैटन लगाते हैं जो आपस में क्रॉस में लगे होते हैं. साथ ही नीचे (IPS) लिखा होता है.
Director of intelligence bureau
डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस ब्यूरो या आईबी की वर्दी पर एक अशोक स्तंभ एक स्टार और एक तलवार और एक बैटन लगाते हैं जो आपस में क्रॉस में लगे होते हैं. साथ ही नीचे (IPS) लिखा होता है.
तो दोस्तों आज की ये Information कैसी लगी मुझे Comments करके ज़रूर बताइयेगा। और Channel को Subscribe करके साथ में Bell Button On ज़रूर कर लें। Thank You So

Comments
Post a Comment